👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.om) : पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर स्थित श्री ओमकार मठ दंडी बाड़ा आश्रम में श्री ओमकार स्वामी जी का श्री गुरु जन्म उत्सव धूमधाम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस उत्सव पर गुरु दरबार को गुब्बारों व फूलों से सजाया गया और उत्सव में गुरु जी के अनुयायी शामिल हुए।
श्री गुरु जन्म उत्सव पर बृजघाट के प्रमुख बाजारों से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सिर पर क्लश धारण महिलाएं व संत शामिल हुए और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आश्रम परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें साधु, संतों ने प्रसाद ग्रहण कर अपनी आस्था व्यक्त की।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






















