👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बाइक चोरों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो उठा है और आए दिन बाइक चोरी की खबरें मिल रही है। पुलिस के अनुसार गांव रघुनाथपुर का ब्रजेश कुमार बाइक से विष्णु प्लाजा रेलवे रोड हापुड़ पर गया था। बदमाश मौका लगते ही उसकी बाइक ले उड़े।
जनपद अमरोहा के गांव शहवाजपुर का कपिल कुमार बाइक से गढ़मुक्तेश्वर आया था कि एक शराब के ठेके के पास से उसकी बाइक चोरी चली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पूर्व गत एक सप्ताह में जनपद के विभिन्न थानों से बाइक चोरी जा चुकी है।





























