हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : केंद्र सरकार द्वारा तीन नए कृषि कानूनों को वापिस लेने की घोषणा पर शनिवार को हापुड़ में कांग्रेसियों ने किसान विजय दिवस मनाया। यह आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमान के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी ने किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी अन्नदाताओं की जीत है। अन्नदाताओं के आंदोलन से अहंकारी सरकार का सिर झुका है। केंद्र सरकार ने किसानों पर जुल्म ढाए हैं और किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है।
इस आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आएगी और सभी काले कानून वापिस लिए जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल आदि उपस्थित थे।
























