हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हाफिजपुर के गांव बड़ौदा सिंहानी में शनिवार को दिन निकलते ही एक 26 वर्षीय युवक की चाकू से गर्दन काट कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि थाना हाफिजपुर के गांव बड़ौदा सिंहानी में एक सम्प्रदाय के दो नौजवानों में विवाद हो गया जिस पर गुस्साए इसराइल के बेटे मोनी ने अपने पड़ोसी राशिद की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल राशिद को हापुड़ के नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्यारोपी मोनी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
























