हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कार्तिक पूर्णिमा मेले में हापुड़ सेक्टर प्रभारी दरोगा कैलाश सिंह को सस्पेंड कर दिया है। कैलाश पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद एसपी ने यह कड़ा कदम उठाया है।
आपको बता दें कि हापुड़ सेक्टर में जुआ खेल रहे कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उपनिरीक्षक कैलाश पर आरोपियों से रिश्वत मांगने का आरोप है। मामला संज्ञान में आने के बाद कप्तान ने मामले की प्राथमिक जांच सीओ गढ़मुक्तेश्वर पवन कुमार को सौंपी। प्राथमिक जांच में दरोगा को दोषी पाया गया है जिसके आधार पर एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

























