हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव निजामपुर के पास एनएच 9 पर गुरुवार की शाम को सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहनों की रफ्तार थम गई। आपको बता दें कि पशुओं की खाल से भरी एक मेटाडोर का टायर अचानक फट गया जिसके बाद मेटाडोर हाईवे पर पलट गई। इस दौरान सात किलोमीटर लंबा जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली की ओर से मुरादाबाद जाने वाले रास्ते पर मेटाडोर पलटने से यात्री कई घंटे परेशान रहे। इसके बाद क्रेन ने मौके पर पहुंचकर मेटाडोर को हटाया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811


























