हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के पुराना बाजार में स्थित मरकज मस्जिद से एक विदेशी जमाती के लापता होने का मामला सामने आया है। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए विदेशी जमाती अदुल लोंग कुनान की तलाश के लिए मस्जिद कमेटी ने कोतवाली में तहरीर दी है जिसकी तलाश पुलिस दिन-रात कर रही है। आपको बता दें कि लापता जमाती कुनान पिछले साल गांव हावल स्थित मदरसे में अपने साथियों के संग ठहरा था जिस पर पुलिस ने महामारी फैलाने का मुकदमा दर्ज किया था।
जिला एवं सत्र न्यायालय ने मामले में सुनवाई करते हुए लापता जमाती समेत 13 को बाइज्जत बरी कर दिया था। बताया जा रहा है कि बरी होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने जमातियों को उनके पासपोर्ट मुहैया कराए। पासवर्ड लेने के बाद थाईलैंड निवासी अदुल लोंग कुनान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया जिसके बाद पुलिस जमाती की तलाश कर रही है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

मैरी रोज सिटी कान्वेंट जू. हाईस्कूल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं

























