हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में विवाहिता को दहेज न मिलने के चलते प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पत्नी को स्प्रिट से जलाया। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि हाफिजपुर के गांव महमूदपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति आमिर समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लालच में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल वाले बुलेट और दो लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ना होने पर मार पिटाई की और पति ने विवाहिता को स्प्रिट से जलाया। इसके बाद पुलिस ने गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी पति आमिर, ससुर नसरुद्दीन और देवर अंसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























