हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने नाबालिक के ऊपर तेजाब की शीशी फेंक दी। हालांकि इस दौरान पीड़िता बाल-बाल बच गई। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
मामला मंगलवार का है जब तीन आरोपियों ने एक नाबालिग के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस दौरान तेजाब की शीशी नाबालिग पर फेंक दी। राहत की बात यह रही कि इस दौरान पीड़िता बाल-बाल बच गई। आरोपियों की हरकतों का विरोध करने पर तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 7/9 पोक्सो एक्ट, आईपीसी की धारा 354, 326 (ख) और 506 के तहत दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

























