हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित प्रमुख डाकघर में डाकघर कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली और साफ-सफाई के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने जागरुकता रैली के माध्यम से स्वच्छता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बता दें कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर प्रधान डाकघर निरीक्षक देवेश चंद्र और पोस्ट मास्टर एच ओ अरुण मोहन शंखधर ने अन्य कर्मियों को डाक विभाग के कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर रेखा जैन आदि मौजूद रहे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























