व्यापारी जीएसटी में पंजीकरण कराएं











हापुड़, समीन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अधिकाधिक व्यापारियों को जीएसटी में पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं जिसके लिए दिनांक 8 नवंबर 2021 से पंजीयन जागरूकता अभियान 2021 प्रारंभ किया गया है।पंजीयन योग्य एवं इच्छुक व्यापारियों को पंजीकृत कराने के लिए इस अभियान के अंतर्गत जनपद हापुड़ में वाणिज्य कर अधिकारी एसटीएसटी विभाग द्वारा सभी खंडों द्वारा संयुक्त रूप से विचार गोष्ठी आयोजित करते हुए व्यापारियों को पंजीयन के लाभ से अवगत कराते हुए उन्हें पंजीयन हेतु प्रेरित किया गया। पंजीयन न केवल व्यापारी उन्नति की संभावनाओं का प्रथम सोपान है बल्कि कर प्रणाली में समस्त कार्य घर बैठे ऑनलाइन है। खरीदी गई वस्तु पर आईटीसी की सुविधा है छोटे व्यापारियों के लिए समाधान योजना है एवं उत्तर प्रदेश में पंजीकृत व्यापारियों के लिए व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना भी है। विचार गोष्ठी में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर कुलदीप रतन सिंह, संजीव पाठक एवं असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर अजय कुमार पांडे, अभय कुमार पटेल, यतेंद्र कुमार सूरज सिंह गौतम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!