हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : साहिबाबाद से हापुड़ तक रेलवे ट्रैक के किनारे 30 पार्सल गिराने वाले दो आरोपियों को गाजियाबाद आरपीएफ ने पकड़ लिया है। आरोप है कि पकड़े गए रामनरेश और शाहनवाज ने पार्सल चुराने के इरादे से उन्हें ट्रैक किनारे गिरा दिया था।
पकड़े गए बदमाशों ने 23 अक्टूबर को नई दिल्ली से हावड़ा जा रही चलती ट्रेन के लगेज कोच की सील को खोल लिया। गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकी तो साहिबाबाद से हापुड़ तक आरोपियों ने 30 पार्सल चुराने के इरादे से ट्रैक के किनारे गिरा दिए। मामले की जानकारी मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और पार्सल को बरामद कर लिया। आरपीएफ के सक्रिय होने की वजह से दोनों पार्सल उठाने की बजाय मौके से फरार हो गए। आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान शाहनवाज उर्फ राजू और रामनरेश उर्फ बल्लू के रूप में हुई है। दोनों को साहिबाबाद स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

























