हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल के पास फ्लाईओवर के नीचे एक चाय की दुकान में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आपको बता दें कि फ्लाईओवर के नीचे एक झुग्गी में चाय की दुकान है जहां सोमवार की रात करीब 8:30 बजे किन्ही कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। मामले की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























