बुलंदशहर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हापुड़ से जाएंगे कांग्रेसी











हापुड़,सीमन (ehapurnews.com) : जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में 14 नवम्बर को होने जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के सम्बंध में शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व विधायक गजराज सिंह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के दिशा निर्देशानुसार 14 नवंबर को बुलंदशहर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।पूर्व विधायक ने अधिक से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में पहुंचने की अपील की हैं। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि बुलंदशहर में आयोजित “कार्यकर्ता सम्मेलन” में प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी, कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं से प्रियंका गांधी को अवगत कराएंगे। जिसे प्रियंका गांधी जी जमीनी स्तर पर पूरी मजबूती के साथ सड़क लोगों के बीच उठाएंगी।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि बुलंद शहर में आयोजित “कार्यकर्ता सम्मेलन” में कांग्रेसी आमजन की समस्या को लेकर वहां जाएं जिससे आमजन की लड़ाई को प्रियंका गांधी जी धरातल पर पूरी मजबूती के साथ लड़ सकें।
सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने बताया कि रविवार को बस प्रातः 8 बजे अतरपुरा चौराहा स्थित आर्य समाज मंदिर से बुलंद शहर के लिए रवाना होगी।
बैठक में सैय्यद अयाजुद्दीन,महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा, अरविंद शर्मा, आईसी शर्मा, जकारिया मनसबी,निसार खान,गौरव गर्ग, गगन कुमार,अमित सैनी,अमित शर्मा,भरतलाल शर्मा,फिरोज कुरैशी,विनोद कुमार,सविता गौतम,कुसुमलता,रिजवान कुरैशी,एहतेशाम कुरैशी,शाह नवाज,अब्दुल कलाम,अनूप कुमार कर्दम आदि उपस्थित थे।







Related Posts

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

🔊 Listen to this सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा एएनएम, जीएनएम एवं बी.एससी. नर्सिंग के…

Read more

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा सिखेड़ा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग
error: Content is protected !!