👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर बाद एक स्कूल बस व ट्रक में भिड़ंत हो जाने के कारण तीन बच्चे चोटिल हो गए और बस पलट पर क्षतिग्रस्त हो गई तथा यातायात प्रभावित हो गया।
सूचना पाकर थाना बाबूगढ़ प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चोटिल बच्चों को गोदी में उठाकर उन्हें ढाढस बधाया। पुलिस ने केन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायाच सामान्य किया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390





























