हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा 1947 की आजादी को भीख बताने वाले बयान पर भड़के हापुड़ के कांग्रेसियों ने शुक्रवार को हापुड़ के तहसील चौपला पर प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया और अभिनेत्री के फोटो को जलाया।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, रघुवीर सिंह गौतम, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, अंकित शर्मा, सतीश शर्मा, सैय्यद अयाजुद्दीन, निसार पठान सहित सैकड़ों कांग्रेसी तहसील चौपला पर पहुंचे और अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेसी, अभिनेत्री के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज करने व पदम श्री सम्मान वापिस लेने की मांग कर रहे थे। कांग्रेसियों ने कंगना के बयान को महापुरुषों का अपमान बताया है।
बता दें कि अभिनेत्री कंगना ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि देश को असली आजादी 2014 में मिली जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी। सन 1947 में तो अंग्रेजों ने गांधी को भीख दी थी। कांग्रसियों ने अभिनेत्री के फोटों को पैरों से रौंदा और फोटो को आग के हवाले किया।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033






























