हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने गांव बझेड़ा कला के घर में संचालित अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर गृहस्वामी को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचों की खैप तथा तमंचा बनाने में प्रयुक्त औजार वह कच्ची सामग्री बरामद की है। इस फैक्ट्री में निर्मित उम्दा किस्म के तमंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों के गुंडों को 5-7 हजार में सप्लाई किए जाते थे।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना धौलाना पुलिस सपनावत नहर पर चेकिंग कर रही थी कि गांव बझेड़ा कला का फरमान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह बुलंदशहर तमंचे बेचने जा रहा था। आरोपी फरमान ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह घर में ही स्वयं तमंचे बनाता है और गुंडों को 5-7 हजार में एक तमंचा बेचता है।
इस सूचना पर दरोगा अमित कुमार व वरुण कुमार की अगुवाई में पुलिस दल ने फरमान के घर पर छापा मारा और पुलिस ने मौके से 11 तमंचे, दो पोनिया, दो अधबने तमंचे, तमंचा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री व औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि फरमान के कब्जे से वर्ष 2017 में भी 10 तमंचे बरामद हुए थे और उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























