हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने नकली चांदी के आभूषण बेचने वाली महिलाओं के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह लोगों को सस्ते का झांसा देकर नकली चांदी के आभूषण बेचने का धंधा करती है। पुलिस ने गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ढाई किलो नकली चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। देहात पुलिस ततारपुर बाईपास चेकिंग के दौरान चार संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने रोककर जांच की। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह गढ़ गंगा मेले में जाकर लोगों को पॉलिश के नकली आभूषण बेचती हैं। लोग सस्ते के लालच में आभूषणों को खरीद लेते थे। महिलाओं की पहचान लीलावती, सुनीता, मीनाक्षी और माया निवासी शिवनगर हापुड़ के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में आयोजित विभिन्न मेलों में पहुंचकर नकली जेवर बेच चुकी हैं। पुलिस जांच कर रही है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























