👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में वायरल व डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जनपद में डेंगू के 12 नए मरीज मिलने से डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 218 हो गई है। डेंगू मरीजों के स्वास्थ्य में भी तेजी से सुधार हो रहा है। जनपद हापुड़ की पैथोलॉजी लैब पर डेंगू व वायरल टेस्ट कराने वालों की भीड़ लगी है। सरकारी व प्राइवेट अस्पताल भरे पड़े हैं जिधर देखो उधर ग्लूकोस चढ़ रहा है। घर पर रहकर भी मरीज इलाज करा रहे हैं। मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। सीएमओ डॉक्टर रेखा शर्मा ने कहा है कि घर के आसपास पानी का ठहराव न हो तथा सफाई रखें।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520






























