👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़-गंगा मेला क्षेत्र को मद्यनिषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया और गंगा मेले में शराब की बिक्री रोकने तथा अवैध शराब के धंधे की पकड़-धकड़ के लिए आबकारी व पुलिस विभाग निरंतर चैकिंग अभियान चला रहा है।
अभियान के दौरान चारों मुख्य मार्गों, सम्पर्क मार्गों पर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। ट्रैक्टर ट्रालियों, कारों तथा मयूरी व दुपहिया वाहन भी चैकिंग से नहीं बच पा रहे है। इस चैकिंग अभियान में आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे, गोपाल जी श्री वास्तव, भूपेश सिंह, शुभम शुक्ल व उनकी टीम मिली है। गुरुवार को चलाए गए अभियान में टीम खाली हाथ रह गई।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























