हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 11-12-2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायाधाश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजीव भारती द्वारा गुरुवार को 11-11-2021 को सांय 4:00 बजे समस्त न्यायिक अधिकारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु वाद चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस इत्यादि प्रेषित कर अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित करने का प्रयास करें। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक में कहा गया कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सर्वोत्तम माध्यम है, जिसमें निस्तारण से धन तथा समय दोनों की बचत होती है। लोक अदालत के प्रचार प्रसार के बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में श्री रविन्द्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, अपर जिला जज मृदुल दुबे, श्रीमति श्वेता दीक्षित, श्री उमाकान्त जिन्दल, नोडल अधिकारी डा0 रीम बंसल, श्री कमलेश कुमार, श्रीमती राखी चौहान, श्रीमती छाया शर्मा, प्रभारी सचिव श्रीमती लवली जायसवाल एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























