👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं ईनामी व शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ पुलिस ने थाने से चोरी के अभियोग में वांछित चल रहे एवं 10,000/-रूपये के ईनामी बदमाश सहित कुल दो शातिर बदमाशों को छपकौली नहर से गिरफ्तार किया ।आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय कारतूस, एक अवैध चाकू एवं घटना में प्रयुक्त कार होण्डा सिटी बरामद की है।आरोपी गांव देहरा के जाकिर व ईशवु हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























