हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गंगा मैया की जय के साथ श्रद्धालुओं का गढ़ गंगा मेले में पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार उम्मीद है कि गढ़ गंगा मेले में 25 लाख के करीब श्रद्धालु देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे। गढ़ गंगा का मेला उत्तरी भारत का प्रमुख गंगा मेला है जहां उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान से श्रद्धालु भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली व अपने निजी वाहनों द्वारा गढ़मुक्तेश्वर के गढ़ गंगा मेले में पहुंचते हैं। गढ़ गंगा मेले की ओर जा रहे श्रद्धालु गंगा मैया की जय के साथ पहुंच रहे हैं जो श्रद्धालुओं की भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। जिला परिषद हापुड़ के तत्वाधान में आयोजित गढ़ गंगा मेले में जिला परिषद, जिला प्रशासन, हापुड़ व पुलिस ने श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000





























