हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, सीमन (प्रज्ज्वल शर्मा) (ehapurnews.com) :– तीर्थ नगरी बृजघाट पर गढ़मुक्तेश्वर विकास मंच द्वारा निशुल्क चेंजिंग रूमों का उद्घाटन किया गया जिसका पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी विजय शर्मा ने फीता काट कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विकास मंच के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बृजघाट तीर्थ नगरी पर लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने आते हैं। गंगा किनारे बैठे तीर्थ पुरोहितों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेकों व्यवस्थाएं की हुई है। उसी कड़ी में गढ़मुक्तेश्वर विकास मंच ने छह नए परिधान चेंज रूमों का उद्घाटन कर तीर्थ पुरोहितों को सौंपा। पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे विजय शर्मा ने विकास मंच के इस प्रयास को सराहनीय बताया। उन्होंने फीता काटकर एवं पूजा अर्चना करने के बाद चेंजिंग रूमों को तीर्थपुरोहितो को सौंप दिया।
गढ़मुक्तेश्वर विकास मंच के अध्यक्ष दीपक वर्मा, महामंत्री शोभित माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष मोहित गुप्ता, पूर्व महामंत्री रिंकू शुक्ला, हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा, सुमित गुप्ता, प्रज्ज्वल शर्मा, लोकेश नागर, अमित जोगी, बबलू उपाध्याय, तारा केवट, मोनू पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520






























