हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा के गांव सिखैड़ा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्री हनुमत कथा की अमृत वर्षा शुरु हो गई, जो 13 नवम्बर तक होगी। श्री हनुमत कथा का आयोजन महाराज ब्रह्मगिरि जी के सान्निध्य में सरस्वती शिक्षा मंदिर सिखैड़ा की सहायतार्थ किया गया है। श्री हनुमत कथा की अमृत वर्षा रोजाना दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पूज्य संत अरविंद भाई ओझा करेंगे।
कथा प्रारंभ करने से पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और कथा स्थल पर पहुंच कर कलश व्यास गद्दी के समक्ष स्थापित कर दिए गए। कथा आयोजक हनुमत शक्ति जागरण समिति सिखैड़ा ने लोगों ने धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

























