हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। यदि छात्र परीक्षा का शहर बदलना चाहते हैं तो आज आखिरी दिन है जिसमें कुछ ही घन्टे शेष हैं। छात्र 10 नवंबर की आधी रात तक परीक्षा शहर बदलने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ईमेल के माध्यम से स्कूलों को सूचित करना है। बता दें कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की पहले सत्र की माइनर विषयों की परीक्षा 16-17 नवंबर शुरू होने जा रही है। वहीं दसवीं की मुख्य परीक्षा 30 नवंबर और 12वीं की मुख्य परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा का शहर बदलने का अवसर दिया है जिसके लिए आज रात तक छात्र अनुरोध कर सकते हैं।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

























