👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक सेनेट्री स्टोर में अचानक आग लग गई जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के चंडी मंदिर के पास का है जहां एक सेनेटरी स्टोर में वेल्डिंग करते समय अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000























