हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वृंदावन के संत प्रवर श्री कार्तिक गोस्वामी जी महाराज ने कार्तिक मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्तिक मास में भोर में कार्तिक स्नान का विशेष महत्व है।
संत प्रवर कार्तिक गोस्वामी जी महाराज हापुड़ के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शाम के वक्त भक्तों के मध्य प्रवचन कर रहे थे। यह आयोजन एकादशी संकीर्तन परिकर हापुड़ द्वारा किया जा रहा है, जो 11 नवम्बर तक चलेगा। संत प्रवर के श्री मुख से भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग सुनकर भक्तजन भाव विभोर हो उठे। इस अवसर पर आयोजित आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

























