हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ रेलवे स्टेशन एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हापुड़ के साथ नौ जिलों के रेलवे स्टेशनों को 26 नवंबर और धार्मिक स्थलों को छह दिसंबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर इस संबंध में मंगलवार को धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ जिसके बाद जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया है। बता दें कि हाल ही में दिवाली से पहले हापुड़ स्टेशन मास्टर को भी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ था।
मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर डाक माध्यम से दोपहर 3:30 बजे धमकी भरा पत्र पहुंचा जिसमें लिखा है कि मैं अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा। 26 नवंबर को गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। छह दिसंबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ समेत यूपी के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। पत्र को पढ़ने के बाद स्टेशन अधीक्षक मेरठ आरपी सिंह ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी और आरपीएफ ने बम डिस्पोजल की टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया हुआ है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

























