हापुड़, सीमन (ehapurmews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर शनिवार की रात को अज्ञात कारणों से एक विशाल पेड़ की टहनी टूट कर सड़क पर आ गिरी जिससे यातायात बाधित हो गया। हालांकि कुछ ही देर में पेड़ के टूटे हुए हिस्से को सड़क से हटा दिया गया। इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
दिल्ली रोड पर स्थित अतरपुरा चौराहा से तहसील चौराहा जाने वाले मार्ग पर आर्य नगर के सामने एक पेड़ की टहनी शनिवार की रात को अचानक टूट गई जिससे यातायात प्रभावित हो गया। इस दौरान बड़े वाहनों को परेशानी उठानी पड़ी। सड़क के आधे हिस्से पर गिरे पेड़ के चलते ट्रकों को रिवर्स या रॉन्ग साइड ले जाना पड़ा। हालांकि छोटे वाहन इस दौरान गिरे पेड़ के बराबर से निकल गए। राहत की बात यह रही कि जब यह पेड़ गिरा तो किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कुछ ही देर बाद पेड़ उठा दिया गया और रास्ता साफ हो गया।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854

























