- Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में नीलगाय की टक्कर लगने के बाद एक बाइक सवार घायल हो गया जिसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया गया लेकिन हालत खराब होने के चलते रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान मुरादाबाद के लाइन पर निवासी नईम अली के रूप में हुई है जो कि दिल्ली के नांगलोई में कपड़े की सिलाई का काम करता था।
बता दें कि मामला मंगलवार की देर शाम का है जब दिल्ली से अपने घर बाइक पर लौट रहा नईम सिंभावली के गांव वैट के पास पहुंचा तो अचानक नीलगाय की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही नईम ने दम तोड़ दिया।
पूर्व विधायक गजराज सिंह की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैय्या दूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं





























