हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समाजवादी पार्टी महिला सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने यहां कहा कि अब भाजपा को उखाड़ फैंकने का समय आ गया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई व अपराध चरम सीमा पर है।
सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा गांव मुबारकपुर में महिलाओं को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं की रसोई महंगी करने का काम किया है। पैट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उत्तर प्रदेश विधान सभा का चुनाव सिर पर है। अब समय आ गया है भाजपा को सबक सिखाने का। सपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष मलिका खान व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

डा. मौ. यूनुस (केयर हॉस्पिटल) की ओर से सभी को धनतेरस, दिवाली की हार्दिक बधाई



























