हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में दो बसों की भिड़ंत हो गई जिसमें तीन महिला समेत पांच यात्री घायल हो गए। संबंध में एक बस संचालक ने अन्य बस चालक और मलिक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि जाटान मढैया निवासी मनजीत सिंह कि बस नोएडा की एक कंपनी में लगी हुई है। रोजाना की तरह बस कर्मियों को लेकर हापुड़ से नोएडा रवाना हुई। सुबह लगभग 7:30 बजे बस हापुड़ से चली थी और गांव अनवरपुर अंडरपास के पास पीछे से आई एक अन्य ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने मनजीत की बस को ओवरटेक किया। ओवरटेक कर बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे मनजीत की बस अन्य बस से टकरा गई। हादसे में हापुड़ निवासी यात्री सिमरन, बबीता, मोनू, सोनी, राधा घायल हो गए। मनजीत का आरोप है कि बस के चालक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी बस के चालक कपिल और परिचालक असद के साथ मारपीट की जिनके खिलाफ मनजीत ने तहरीर दी है। मनजीत ने दूसरी बस के चालक और मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520





























