👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला जज व अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ श्री चंडी राजीव भारती, नोडल अधिकारी डा. रीमा बंसल, सचिव लवली जायसवाल के संरक्षण में पिलखुवा के प्रहलाद नगर मौहल्ला में समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा, महेश कोरी के सहयोग से मध्यस्थ नरेश कुमार कर्दम एडवोकेट ने आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संवैधानिक अधिकारों का मुफ्त व सरलता से कैसे प्राप्त करें, की जानकारी दी गई और विस्तृत रुप से समझाया गया। इस अवसर पर राजेंद्री, कमलेश, गीता, सीमा, विमला आदि उपस्थित थे।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099






















