हापुड़: भारतीय डाक विभाग ने सोमवार को महा लॉगिन-डे (Maha login day) मनाया जिसके अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की एइपीएस योजना के अंतर्गत गांव देहात के शाखा डाकपाल ओ डाकिया पोस्टमैन के द्वारा किसी व्यक्ति का किसी बैंक में यदि खाता है एवं वह बैंक जाने में असमर्थ है या एटीएम भी नहीं जा पा रहा है तो ऐसी विषम परिस्थितियों में एक देवदूत बनकर डाकिया जरूरतमंदों को घर बैठे उनके बैंक का पैसा मुहैया करवा रहा है।
कोरोना काल की इस संकट की घड़ी में मसीहा के रूप में डाक विभाग का जीडीएस पोस्टमैन कर्मचारी लोगों को “डोर स्टेप बैंकिंग” इस सुविधा के तहत घर बैठे उनके बैंक के खाते की नगदी उपलब्ध करवा रहा है। “आपका बैंक आपके द्वार” को चरितार्थ करते हुए आज की इस कठिन परिस्थितियों में डॉक्टर, पुलिस, प्रशास, मीडिया, सफाईकर्मी की भांति डाक विभाग के कर्मचारी भी एक कोरोना योद्धा साबित हो रहे हैं। दिन-रात चिट्ठी, पत्तियों के साथ-साथ दवाई के जरूरी पैकेट उपभोक्ताओं को समय से उपलब्ध कराते हुए संकट की घड़ी में लोगों को उनके किसी भी बैंक के खाते की रकम को मात्र आधार नंबर पूछकर बायोमेट्रिक मशीन के द्वारा ओटीपी प्राप्त कर घर बैठे सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं।
आज डाक विभाग 8 जून 2020 को महा लॉगिन-डे मना रहा है जिसके अंतर्गत सभी कर्मचारी अधिक से अधिक लाभ जनता को देने के लिए तन एवं मन से समर्पित होकर उनके खाते की धन को भी उनको पहुंचा रहे हैं।
R.O. की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें 7906904224 और FREE में Water Health Checkup कराएं:
































