हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश में मेरा परिवार भाजपा परिवार सदस्यता अभियान का शुभारंभ लखनऊ में किया गया जिसके तहत हापुड़ विधानसभा के शक्ति केंद्र संख्या 18 के बूथ संख्या 145 पर भी इस सदस्यता अभियान का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ हापुड़ जिला अध्यक्ष उमेश राणा, मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान, प्रवीण सिंघल द्वारा किया गया। सह मीडिया प्रभारी उदय कंसल ने बताया कि कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्यामेन्दृ त्यागी, दक्षिण महामंत्री सुनील वर्मा, उत्तरी मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत त्यागी, मंत्री सौदान सिंह, संजीव शर्मा, प्रवीण शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक जय प्रकाश शर्मा, हरि प्रकाश जिंदल, महिला मोर्चा से बहनें एवं प्रकाश जिंदल, विकास शर्मा, बूथ अध्यक्ष एवं दक्षिण उपाध्यक्ष पवन गर्ग आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






























