👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है। आरोप है कि मेरठ के किठौर निवासी राहुल पुत्र जयप्रकाश ने गढ़ क्षेत्र की एक युवती को शादी करने का झूठा झांसा दिया और उसे अपने साथ ले गया। इस दौरान आरोपी ने सारी हदें पार कर अपने साथी के साथ मिलकर बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे बंधक बना लिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर राहुल और राहुल के बहनोई के खिलाफ धारा 366, 376डी, 342 तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























