हापुड़, सीमन (ehapurnews): जनपद हापुड़ में रविवार की शाम को 17 और नए लोगों में कोरोना की रिपोर्ट जिला प्रशासन को पॉजिटिव प्राप्त हुई है जिनमें आठ कोरोना संक्रमित मरीज जवाहर गंज हापुड़, एक कोरोना संक्रमित मरीज साकेतपुरी हापुड़, एक कोरोना संक्रमित मरीज गांव पूठा हुसैनपुर तथा सात कोरोना संक्रमित मरीज कस्बा पिलखुवा के हैं। (ehapurnews.com)
जनपद हापुड़ में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या से लोगों में दहशत व्याप्त है और जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अब तक मिले कोरोना मरीजों में 16 मरीज जवाहर गंज हापुड़ के एक ही परिवार से हैं। जिला प्रशासन ने इलाके को सील कराकर मैजिस्ट्रेटों की तैनाती की है और लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ इलाके को सैनिटाइज कराना शुरु कर दिया है। रविवार की सुबह हापुड़ की विद्यानगर कॉलोनी के एक 55 वर्षीय व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि हुई है। (ehapurnews.com)
एक ही दिन में जनपद हापुड़ में मिलने वाले 18 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।
घरों में Solar Panel लगवाने के लिए संपर्क करें: 9068802851, 9897985509:
































