हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिव्यांग जनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की जाएगी। इसके लिए दिव्यांगजन 27 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। दिव्यांग अपना आवेदन विकास भवन के कमरा नंबर 16 में कर सकते हैं। बता दें कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिव्यांग जनों को दी जाएगी। इसके लिए कवायद तेज हो गई है। यह ट्राई साइकिल 2 से 3 घंटे में चार्ज होने के बाद एक बार में 50 से 60 किलोमीटर तक चलेगी। इसके लिए दिव्यांगता 80% या उससे अधिक होनी चाहिए, दिव्यांग की उम्र 16 साल या उससे अधिक हो, वही दिव्यांग जन या उसके परिवार की वार्षिक आय अधिकतम एक लाख 80 हजार रुपए हो और दिव्यांग हाथों से मोटर ट्राई साइकिल चलाने में सक्षम हो। आवेदन करने वाले दिव्यांग के पास यूनिक डिसेबिलिटी आईडेंटिटी कार्ड होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31






























