👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): प्रधान डाकघर हापुड़ की टीम द्वारा मंगलवार को सरकारी अवकाश के दिन निकट के ग्राम असौड़ा में कैम्प लगाकर डाकघर की महत्वपूर्ण बचत योजना समृद्धि कन्या योजना के अन्तर्गत 1oo ग्रामीण बालिकाओं के बचत खाते खोले गए। हैड पोस्ट मास्टर अरूण मोहन शखधर ने बताया कि समृद्धि कन्या योजना के अन्तर्गत किसी भी एक दिन से लेकर दस वर्ष तक की बालिका का खाता खोला जा सकता है। न्यूनतम 250रुपये से यह खाता बालिका के अभिभावक द्वारा खुलता है। इस खाते में अधिकतम 150000 रुपये एक वर्ष में जमा किये जा सकते है जि सका भुगतान 21वर्ष की आयु में बालिका को मिलता है। इस खाते में जमा की गई धनराशि पर अधिकतम ब्याज मिलता है।
































