
अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित चोटी वाला रेस्टोरेंट के सामने एक बाइक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार शहजाद घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अज्ञात कार की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस ने घायल के परिजनों के मामले से अवगत कराया।
हापुड़ के मोती कॉलोनी निवासी शहजाद स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद से अपने घर लौट रहा था। मामला सोमवार की शाम का है जैसे ही वह चोटी वाला के सामने पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान शहजाद घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़ा जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















