हापुड़ (गढ़मुक्तेश्वर), सीमन/प्रज्ज्वल शर्मा (ehapurnews.com) : तीर्थ नगरी बृजघाट में हो रही रामलीला में रावण दहन की एक अनोखी पहल शुरू की गई जिसमे लंकापति रावण का अंतिम संस्कार विभीषण द्वारा किया गया।
बृजघाट की भागीरथी रामलीला कमेटी ने इस वर्ष दशहरा पर एक अलग संदेश देते हुए रावण दहन को अंतिम संस्कार का रूप दिया जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने रावण का वध करके रावण के पार्थिव शरीर को उनके भाई विभीषण को सौंपा। उसके बाद विभीषण ने अपने भाई लंकापति रावण का अंतिम संस्कार किया। लंबे समय से काफी ब्राह्मण संगठन रावण दहन के खिलाफ थे। उनका कहना था कि रावण का अंतिम संस्कार होना चाहिए।
भागीरथी रामलीला कमेटी अध्यक्ष पंडित विनय मिश्रा ने बताया कि रावण परम ज्ञानी इतने ज्ञानशील व्यक्ति का दहन गलत है। इसलिए रावण का अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। इस मौके पर महामंत्री अखिल शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप गोयल, मंच प्रभारी कपिल नगर, गौरव मिश्रा, छोटू शर्मा, अरुण शर्मा, बब्बल गिरी आदि मौजूद रहे। पंडित अभिषेक पांडे द्वारा मंत्रों द्वारा सामग्री प्रदान की गई जिसके बाद विभीषण के द्वारा रावण का अंतिम संस्कार किया गया।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

































