
नवरात्रे पर हापुड़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रे तथा दशहरा पर्व के मध्य नजर पुलिस व प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने हेतु कड़े इंतजाम किए हैं तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाए जाने के साथ-साथ पुलिस व खुफिया तंत्र की ओर से निगरानी बढ़ाई गई है।
जनपद की जिलाधिकारी कविता मीणा व पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने शनिवार की रात को पुलिस बल के साथ हापुड़ के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया और जनपद के दोनों शीर्ष अफसरों ने पूजा पंडालों तथा मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज लिया साथ ही मंदिर के पुजारी से वार्ता की।
शीर्ष अधिकारियों ने कहा की पूजा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जाए। अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















