
राम बारात में शामिल झांकी लाहौर में गूंजेगा वंदे मातरम को सराहा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बारात हापुड़ में शनिवार की रात को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गई। राम बारात का शुभारंभ हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श व उनकी लीलाओं से मिलने वाली प्रेरणा मानव के लिए अनुकरणीय हैं और सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।
भगवान राम बारात भगवान गणेश जी की अगुवाई में एसएसवी से शुरू हुई और फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, गढ़ रोड होते हुए पक्का बाग पर समाप्त हुई। राम बारात में हनुमान जी, शिव पार्वती, राधा कृष्ण, खाटू श्याम तथा भगवान की लीलाओं से जुड़ी अनेक झांकियां तथा देशभक्त की झांकियां शामिल थी।
लाहौर में गूंजेगा वंदे मातरम झांकी को दर्शकों ने खूब सराहा की किस प्रकार भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भेजे गए आतंकियों को ढेर कर दिया।
राम बारात के अंत में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लक्ष्मण की झांकी थी। यह झांकी जिस भी मार्ग से निकली दर्शकों ने जय श्री राम, वंदे मातरम से इलाके को गूंजायमान कर दिया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















