हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला रामगंज में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दो युवक हाथों में लाठी डंडे लिए दूसरे दक्ष के घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ दो महिलाएं भी थी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में कहासुनी हो गई जिसने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान दो दबंग हाथों में लाठी डंडे लिए नजर आ रहे हैं जो दूसरे पक्ष के यहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। दूसरे पक्ष ने यह घटना कैमरे में कैद कर ली। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पुलिस कर रही है।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

































