👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : समाजवादी युवजन सभा हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में हुए बवाल में मारे गए किसानों व पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत की अगुवाई में शुक्रवार को अनेक कार्यकर्ता नवीन मंडी परिसर में किसानों के बीच पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने धान की बोरियों पर एक बैनर लगाया और उसके आगे एक मूंढा रखा। सपाइयों ने बवाल में मारे गए किसानों व पत्रकार को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी संवेदना व्यक्त की।



























