हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली पुलिस ने रामपुर रोड पर शमशान घाट के पास दो वाहनों से तस्करी कर लाए जा रहे 19 मवेशियों को बरामद किया है जिनमें एक मृत मवेशी भी है। इस सिलसिले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हापुड़ पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर रोड से दो वाहनों द्वारा मवेशियों को तस्करी कर एक अवैध बूचड़खाने में लाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर पशु तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। पुलिस ने रामपुर रोड पर स्थित शमशान घाट के पास से एक आयशर कैंटर तथा एक अन्य छोटे वाहन को पकड़ लिया। कैंटर में 15 भैंस व दो कटरे तथा दूसरे वाहन में चार भैंस लदी थी। मवेशियों को ठूंस-ठूंस पर भरा गया था। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मवेशियों को बरामद कर लिया जिनमें एक मृत मवेशी है। पुलिस ने भादवि की धारा 429 तथा पशु क्रुरता अधिनियम 3/11 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
थाना इंचौली के गांव खरदौनी के शफीक, रोहटा के अजीम, मेरठ अब्दुल्लापुर के दिलशाद व भोजपुर फईदनगर के नौशाद को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ये मवेशी एक मीट कारोबारी को सौंपने थे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

































