हापुड़ (गढ़मुक्तेश्वर), सीमन/प्रज्ज्वल शर्मा (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर में एक नई पहल की शुरुआत करते हुए रामलीला का मंचन डिजिटल माध्यम से शुरू हो गया है।
रामलीला मंचन के प्रथम दिन ही लोगों में भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिला। आधुनिक तकनीक और आस्था का यह बेजोड़ संगम लोगों के मन को खूब भा रहा है। कोरोना महामारी के चलते रामलीला मंचन के लिए अनुमति नहीं मिल पाई थी जिसके बाद गढ़मुक्तेश्वर रामलीला कमेटी ने डिजिटल माध्यम से रामलीला मंचन करने का कदम उठाया है।
महामंत्री विष्णु नागर ने बताया की पूरे विधि विधान से भगवान श्री गणेश का पूजन करा कर डिजिटल रामलीला का शुभारंभ किया।
अध्यक्ष रजत चौहान, महा मंत्री विष्णु दत्त नागर, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, समाज सेवी मदन पाल चौधरी व राहुल शर्मा ने सयुक्त रूप से इस डिजिटल रामलीला का उदघाटन किया।
इस मौके पर डाक्टर राजेश चौहान, ऋषि भारद्वाज, डाक्टर अमित, डाक्टर विनीत, पंडित रमाशंकर तिवारी, सुरेंद्र शास्त्री, विनोद शास्त्री, जितेंद्र चौधरी, सचिन शर्मा,
टोनू पहलवान, अमरजीत पिंटू, जतिन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

































