हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : एक किसान की चोरी गई भैंस, दूसरे किसान की सतर्कता से किसान को मिल गई। यह मामला हापुड़ देहात के गांव सलाई व सीतादेई से जुड़ा है। बात गुरुवार की रात की है जब बदमाश गांव सलाई के समद की भैंस चोरी कर ले गए। बदमाशों ने भैंस के पैर बांध कर गांव सीतादेई के किसान सुखबीर सिंह के ईख के खेत में छिपा दिया और गायब हो गए। समद ने भैंस चोरी की सूचना थाना हापुड़ देहात पुलिस को दे दी।
गांव सीतादेई का किसान सुखवीर सिंह शुक्रवार की सुबह जब खेत पहुंचा तो भैंस देखकर दंग रह गया और उसे यह समझते देर नहीं लगी कि भैंस चोरी की है। किसान ने भैंस की सूचना ग्राम प्रधान के बेटे सुनील को दी और सुनील ने भैंस मिलने की सूचना थाना हापुड़ देहात पुलिस को दी। पुलिस ने भैंस को किसान समद को सौंप दी जिसे पाकर वह प्रसन्न हो गया और सहयोग के लिए पुलिस व सीतादेई के किसानों को धन्यवाद दिया।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333
































