हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में चोरी-छिपे मवेशियों का वध जारी है और मांस धड़ल्ले से बिक रहा है। एनजीओ के आदेश पर बूचड़खाने बंद है फिर भी जंगलों व घरों तथा पुराने कारखाने में मवेशी वध जारी है। यह संकेत मिल रहे हैं समय-समय पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से गांवों से मवेशियों की चोरी तथा अन्य स्थानों से तस्करी करके मवेशियों को वध स्थल पर लाया जा रहा है। हापुड़ पुलिस ने 18 मवेशी जिंदा व एक मृत बरामद किया है। जिन्हें ढूंस कर एक कैंटर से हापुड़ लाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रामपुर रोड से एक कैंटर को पकड़ लिया जिसमें 18 पशु लदे थे। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्हें यह मवेशी रामपुर रोड पर एक मीट व्यापारी को सौंपने थे। पुलिस जांच कर रही है।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

































